meta name="facebook-domain-verification" content="2u20w3a5eu94ehyno1esmjlvzzz165" /> NBI TIMES

No title

 कृषि बिल-2020 जागरुकता सप्ताह का आयोजन



उज्जैन 17 अक्टूबर। कृषक को अपने अधिकार के प्रति जागरुकता करने के दृष्टिकोण से संस्था प्रमुख डॉ.आर.पी.शर्मा के मार्गदर्शन में कृषि बिल-2020 जागरुकता सप्ताह का आयोजन 12-17 अक्टूबर तक किया गया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिसर कृषि तकनीकी अनुप्रयोग अनुसंधान जबलपुर के निर्देशानुसार कृषि विज्ञान द्वारा 12 अक्टूबर को विकासखण्ड स्तरीय विस्तार अधिकारियों से कृषि बिल कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य विधेयक-2020 के बारे में ऑनलाइन चर्चा की गई, जिसके तहत किसान देश के किसी भी कोने में अपनी उपज की बिक्री कर सकेंगे। अगर राज्य में उन्हें उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है या मंडी सुविधा नहीं है तो किसान अपनी फसल को दूसरे राज्य में ले जाकर फसलों को बेच सकता है। साथ ही फसलों को ऑनलाइन माध्यम से भी बेचा जा सकेगा। संस्था के वैज्ञानिकों द्वारा कृषक मित्रों से जागरुकता के विषय में ऑनलाइन संवाद किया गया। साथ ही किसानों से गांव में जाकर भी कृषि बिल-2020 के बारे में चर्चा की गई। कृषक उत्पादक संगठन स्वसहायता समूह के सदस्यों को भी इस बिल के बारे में बताया गया, जिससे वे भी कृषि बिल-2020 के बारे में कृषक समुदाय को एक संदेश दे सकें। कार्यक्रम में 96 किसानों द्वारा भागीदारी कर कृषि बिल-2020 के बारे में जानकारी प्राप्त की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post