रैली निकालकर क्षीरसागर पहुंचे कांग्रेसजनों ने गांधी के बताये मारैली निकालकर क्षीरसागर पहुंचे कांग्रेसजनों ने गांधी के बताये मार्ग पर चलने की शपथ ली
OCT 2, 2020
उज्जैन:गांधी जयंती के उपलक्ष्य में शहर व ग्रामीण कांग्रेसजनों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी के चलते सुबह शहीद पार्क से रैली निकाली गई जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए क्षीरसागर मैदान पहुंची। यहां कांग्रेसजनों ने गांधी प्रतीमा पर माल्यार्पण किया और भजन भी गाये। कांग्रेस नेताओं ने मौन धरना भी दिया।
हाथ ठेले पर महात्मा गांधी की फोटो, आगे पीछे सफेद कपड़े और सिर पर टोपी पहने कांग्रेसजन गांधी जयंती के अवसर पर सुबह शहीद पार्क से रैली के रूप में गांधीजी के नारे लगाते हुए फ्रीगंज ब्रिज, चामुण्डा माता, मालीपुरा, दौलतगंज होते हुए क्षीरसागर उद्यान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास पहुंचे।
यहां गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद कांग्रेसजनों ने भजन गाये और उसके बाद एक घंटे का मौन धरना भी दिया। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि हाथरस की बेटी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के खिलाफ मौन धरना दिया जा रहा है। रैली एवं माल्यार्पण के दौरान शहर कांग्रेेस अध्यक्ष महेश सोनी, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष कमल पटेल, पूर्व पार्षद रवि राय, कांग्रेस नेता जितेंद्र गोयल सहित अनेक नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Share this on WhatsApp
RELATED POST
उज्जैन:कोरोना से लडऩे वाले योद्धाओं के बीच भागमभाग?
2 OCT, 2020
उज्जैन:जब निगम कमिश्नर पहुंचे शिप्रा किनारे पॉलीथिन उठाने
2 OCT, 2020
*आरडी गार्डी में नि:शुल्क नहीं मिल रहे रेमडेसीवर इंजेक्शन*

Tags
Hindi News