meta name="facebook-domain-verification" content="2u20w3a5eu94ehyno1esmjlvzzz165" /> जब निगम कमिश्नर पहुंचे शिप्रा किनारे पॉलीथिन उठाने

जब निगम कमिश्नर पहुंचे शिप्रा किनारे पॉलीथिन उठाने

जब निगम कमिश्नर पहुंचे शिप्रा किनारे पॉलीथिन उठाने
गांधी बने बच्चों के साथ 200 सफाईकर्मियों ने भूखी माता से नृसिंह घाट तक चलाया अभियान

 




उज्जैन:न प्रचार-प्रसार और न शोर शराबा, शिप्रा किनारे नगर निगम आयुक्त ने गांधी बने बच्चों और 200 सफाईकर्मियों की टीम के साथ बाढ़ में बहकर आई पॉलीथिन को पेड़ों व खेतों से बीनकर एकत्रित कर ट्रेचिंग ग्राउंड भिजवाया। अवसर था गांधी जयंती का जिसे अनूठे अंदाज में नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने मनाया।

बारिश में शिप्रा में कई बार बाढ़ आई। बाढ़ के साथ मिट्टी, कचरा, पन्नियां बहकर आई और किनारे लगे पेड़ों व झाडिय़ों में पॉलीथिन फंसकर यहीं रह गईं। भूखी माता पहुंच मार्ग से लेकर घाट तक लगे पेड़ों व झाडिय़ों में हजारों पॉलीथिन फंसी थीं। निगम कमिश्नर जब निरीक्षण करने पहुंचे तो पेड़ों पर लदी गंदगी देखकर उन्होंने सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया। कुछ दिनों बाद नवरात्रि आनी वाली है।

इसी के मद्देनजर सुबह कमिश्नर, अपर आयुक्त, उपायुक्त, स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक आयुक्त की टीम भूखी माता घाट पहुंची। यहां पर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के अलावा ओमसांई व डिवाइन कंपनी के सफाई कर्मचारियों को भी बुलाया था। 200 कर्मचारियों के बीच आयुक्त सिंघल ने भूखी माता घाट किनारे लगे पेड़ों से पॉलीथिन को निकाला। अधिकारी व कर्मचारी भी यही काम कर रहे थे। कुछ बच्चों ने महात्मा गांधी बनकर सफाई अभियान में भाग लिया। अधिकारियों ने बताया कि भूखी माता घाट से नृसिंह घाट तक व दूसरी ओर कर्कराज मंदिर होते हुए नृसिंह घाट तक यह अभियान चलाया जायेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post